हिंगलाज माता मंदिर – 51 शक्तिपीठों में से एक जो स्थित है बलूचिस्तान, पाकिस्तान में।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के रेगिस्तान में कराची शहर के लगभग दो सौ किलोमीटर पश्चिम में हिंदू देवी हिंगलाज का मंदिर हैं। हिंगलाज शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहाँ-जहाँ सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहाँ-वहाँ शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन तीर्थस्थान कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। ‘देवीपुराण’ में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। भारत के करोड़ो हिंदुओं के लिए बलूचिस्तान का एक मंदिर श्रद्धा का केंद्र है। Continue reading हिंगलाज माता मंदिर – 51 शक्तिपीठों में से एक जो स्थित है बलूचिस्तान, पाकिस्तान में।
